US फेड रिज़र्व के ब्याज दरों में कटौती करने के बाद भारतीय बाज़ार में आई मामूली गिरावट
यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को सुस्ती दर्ज की गई। एनएसई के निफ्टी में 51 अंक जबकि बीएसई के सेंसेक्स में 55 अंक की गिरावट के साथ बाज़ार बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर में गिरावट के कारण बैंक निफ्टी में 355 अंक की गिरावट दर्ज की गई।