US में 2024 के चुनाव में अवैध मतदान के आरोप में गैर-अमेरिकी नागरिक मुकेश कुमार गिरफ्तार
अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने गैर-अमेरिकी नागरिक मुकेश कुमार सोमाभाई चौधरी को 2024 के आम चुनाव में कथित अवैध मतदान के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने वोट डालने के लिए अमेरिकी नागरिक होने का झूठा दावा किया। सितंबर में मिनेसोटा की संघीय ग्रैंड जूरी ने इस मामले में उनके खिलाफ दो आरोपों वाला अभियोग जारी किया था।