US में आसिम मुनीर के स्वागत के बाद पाक में तख्तापलट संभव, सेना प्रमुख होंगे राष्ट्रपति: रिपोर्ट
पीटीआई ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया है कि अमेरिका में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के स्वागत के बाद पाकिस्तान में तख्तापलट संभव है और मुनीर राष्ट्रपति होंगे। बकौल रिपोर्ट, अमेरिकी स्वागत से मुनीर को तख्तापलट के लिए प्रोत्साहन मिला होगा। गौरतलब है कि मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है।