US में कार पार्किंग एरिया में मिले $20 से खरीदे लॉटरी टिकट से शख्स ने जीते $1 मिलियन
नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) के जेरी हिक्स नामक शख्स ने कार पार्किंग में गिरे पड़े मिले $20 (₹1,681) से लॉटरी की टिकट खरीदी थी जिसके कुछ दिन बाद वह $1 मिलियन (₹8.40 करोड़) जीत गया। बकौल हिक्स, लॉटरी शॉप में वह जिस नंबर के टिकट को खरीदना चाहते थे, वह उन्हें नहीं मिली था और फिर उन्होंने दूसरा टिकट खरीदा।