US में गौतम अदाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप में चल रहे 3 केस की एकसाथ होगी सुनवाई
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के एक कोर्ट ने उद्योगपति गौतम अदाणी और अन्य के खिलाफ $265 मिलियन की रिश्वतखोरी के आरोप में चल रहे तीन मामलों की सुनवाई एकसाथ करने का आदेश दिया है। बकौल कोर्ट, इन मामलों की सुनवाई संयुक्त मुकदमे में एकसाथ की जाएगी। अदाणी पर सौर ऊर्जा संबंधी एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने का आरोप है।