US में चमगादड़ का मल डालकर उगाए गए गांजे को पीने से हुई 2 लोगों की मौत
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में चमगादड़ का मल डालकर उगाए गए गांजे को पीने से 2-लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक 59-वर्षीय शख्स ने चमगादड़ का मल ऑनलाइन खरीदा जबकि 64-वर्षीय दूसरे शख्स ने घर में चमगादड़ों का मल इकट्ठा किया। दोनों ने मल को गांजे के पौधों में खाद के रूप में इस्तेमाल किया था।