US में टिप में कम पैसे मिलने से नाराज़ डिलीवरी गर्ल ने गर्भवती पर 14 बार चाकू से किया हमला
फ्लोरिडा (अमेरिका) में 22-साल की ब्रीआना अलवेलो नामक पिज़्ज़ा डिलीवरी गर्ल ने $2 (करीब ₹170) टिप मिलने से नाराज़ होकर एक महिला को 14 बार चाकू मारकर घायल कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, अलवेलो ज्यादा टिप की मांग कर रही थी। घायल महिला को अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।