US में टॉयलेट के रास्ते जेल से फरार हुए 10 कैदी, टायलेट की दीवार पर लिखा 'टू इज़ी LOL'
न्यू ऑरलियन्स (अमेरिका) की जेल से शुक्रवार रात 10 कैदी टॉयलेट के रास्ते भाग निकले। कैदियों ने सेल के टॉयलेट के पीछे बने छेद से बाहर निकलकर दीवार फांद ली और इस दौरान जेल में तैनात एकमात्र गार्ड खाना लेने गया था। कैदियों ने भागने से पहले टायलेट की दीवार प 'टू इज़ी लोल' LoL (बहुत आसान था) लिखा था।