US में ट्रंप ने की ज़ेलेंस्की से मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का लिया संकल्प
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूएनजीए सत्र से अलग न्यूयॉर्क में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात कर कहा है कि वह युद्ध को खत्म कराने के लिए यूक्रेन-रूस संग काम करेंगे। ट्रंप ने कहा, "ज़ेलेंस्की और...रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मेरे अच्छे संबंध हैं।" इससे पहले ट्रंप ने यूक्रेनियन को 'मृत' और देश को 'ध्वस्त' कहा था।