US में बनाया गया बिजली उत्पादन और घर की हवा को साफ करने वाला आर्टिफिशियल पौधा
अमेरिका के बिंघमटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक आर्टिफिशियल पौधा विकसित किया है जो न केवल फोटोसिंथेसिस कर सकता है बल्कि बिजली उत्पादन भी करता है। यह आर्टिफिशियल पौधा कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम कर इनडोर वायु गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। आर्टिफिशियल पौधे को भी प्राकृतिक पौधों की तरह खाद-पानी की ज़रूरत होगी।