US में भारतीय छात्र ने जासूस बनकर बुज़ुर्ग महिला से की ठगी की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
अमेरिका में एक भारतीय छात्र को कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर उत्तरी कैरोलिना की 78 वर्षीय महिला से ठगी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को कॉल करने वाले ठग ने कहा था कि उसका नाम देश के दूसरे हिस्से में आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हुआ है।