US में भारतीय मूल के शख्स को गलत आरोप में 43 साल की जेल के बाद US में रहने की मिली अनुमति
अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र-लैब टेक्नीशियन रहे सुब्रमण्यम वेदम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर 1983 में उम्रकैद की सज़ा मिली थी। 43 साल गलत आरोप में जेल में रहने के बाद 2025 में उनकी सज़ा रद्द हुई। रिहाई के बाद डिपोर्टेशन प्रक्रिया में इमिग्रेशन जज ने निर्वासन पर रोक लगाकर उन्हें अमेरिका में रहने की अनुमति दी।