US में मेडिकेयर फ्रॉड के लिए भारतीय मूल के न्यूरोसर्जन पर लगा $2 मिलियन का जुर्माना
अमेरिका में भारतीय मूल के 53 वर्षीय न्यूरोसर्जन डॉ. राजेश बिंदल पर इलेक्ट्रो-एक्यूपंक्चर डिवाइस लगाने के लिए सर्जरी करने का झूठा दावा करने के बाद $2 मिलियन से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, बिंदल ने डिवाइस को बिना सर्जरी के मरीज़ों के कानों के पीछे चिपका दिया जो कुछ दिनों में नीचे गिर जाता था।