US में रनवे पर दौड़ते प्लेन के सामने आए शख्स का वीडियो आया सामने, दिखी भीषण आग
डेनवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट (अमेरिका) पर रनवे पर प्लेन के सामने अचानक आए शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स के टकराने के बाद विमान में आग लग जाती है। एबीसी न्यूज़ से एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में शख्स के शरीर के चीथड़े उड़ गए। विमान में इस समय 200 लोग सवार थे।