US में वित्त वर्ष 2027 के लिए H-1B वीज़ा के आवेदन की अधिकतम संख्या हुई पूरी
अमेरिका ने कहा है कि उसे वित्त वर्ष 2027 के लिए सालाना H-1B वीज़ा के लिए अधिकतम आवेदन मिल गए हैं। US सिटिज़नशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ ने शुक्रवार को कहा, "अमेरिका को तय 65,000 H-1B वीज़ा की रेगुलर सीमा और 20,000 H-1B वीज़ा की US एडवांस्ड डिग्री छूट (मास्टर्स कैप) के लिए पर्याप्त आवेदन मिल गए हैं।"