US में शुरू हुआ ऐतिहासिक मुकदमा, बदल सकता है फेसबुक और इंस्टाग्राम के काम का तरीका
अमेरिका में फेसबुक-इंस्टाग्राम को युवाओं के लिए लत लगाने वाला बनाने के आरोपों पर ऐतिहासिक मुकदमा शुरू हुआ है। पूर्व मेटा अधिकारी आर्टुरो बेहार ने गवाही दी कि कंपनी ने बच्चों पर प्लेटफॉर्म के हानिकारक प्रभावों को लेकर उनकी चेतावनियों को नज़रअंदाज किया। कॉर्नेल प्रोफेसर जेम्स ग्रिमेलमैन ने कहा कि मुकदमे से दोनों प्लेटफॉर्म का संचालन बदल सकता है।