US वीज़ा चाहिए तो पहले आपका सोशल मीडिया प्रोफाइल करो 'पब्लिक': भारतीयों से अमेरिकी दूतावास
भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि F, M या J गैर-आप्रवासी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को 'पब्लिक' करना होगा। दूतावास ने कहा, "हम सभी उपलब्ध जानकारियों का इस्तेमाल करते हैं ताकि ऐसे लोग अमेरिका न आ सकें जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।"