US से जॉब छोड़कर भारत आने पर खुश नहीं थे माता-पिता: माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेने
ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति और कार्डियक सर्जन डॉ श्रीराम नेने ने कहा है कि उनके अमेरिका से जॉब छोड़कर भारत आने पर उनका परिवार खुश नहीं था क्योंकि उनके हिसाब से वह परफेक्ट लाइफ जी रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं एक भारतीय हूं। मेरे माता-पिता खुश नहीं थे कि मैं हार्ट सर्जन की अच्छी जॉब छोड़ रहा हूं।"