US से ट्रेड वॉर के बीच चीन ने 85,000 भारतीयों को दिया वीज़ा; कहा- मित्रों का स्वागत है
अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन ने 1 जनवरी-9 अप्रैल के बीच 85,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को वीज़ा जारी किया है। चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने कहा, "चीन की यात्रा करने और एक खुले, सुरक्षित, ईमानदार और मैत्रीपूर्ण चीन का अनुभव करने के लिए अधिक भारतीय मित्रों का स्वागत है।" 2023 में 180,000 वीज़ा जारी किए गए थे।