US से डिपोर्ट हुए युवकों ने बताया, विमान में चढ़ने से पहले उतारी गईं उनकी पगड़ी: पंजाब के मंत्री

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि अमेरिका से शनिवार को अमृतसर पहुंचे कुछ युवकों ने बताया कि विमान में चढ़ने से पहले उनकी पगड़ी उतारी गई थी। बकौल धालीवाली, पिछली फ्लाइट में भी कुछ युवक बिना पगड़ी के थे। उन्होंने कहा, "पहली फ्लाइट के बाद हमने यह मुद्दा उठाया था और इसे फिर से उठाएंगे।"

Load More