US से दूसरे जत्थे में भेजी गईं महिलाएं और बच्चे ज़ंजीरों में नहीं थे बंधे: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में अमेरिकी सैन्य विमान से डिपोर्ट होकर भारत आए अवैध भारतीय प्रवासियों के दूसरे जत्थे में शामिल महिलाओं और बच्चों को ज़ंजीरों में नहीं बांधा गया था। वहीं, दूसरे जत्थे में शामिल पुरुषों का कहना है कि यात्रा के दौरान वे बेड़ियों में बंधे थे। रविवार को तीसरा विमान भी प्रवासियों को लेकर आया।