US से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा रहा ₹5 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया
अमेरिका में गिरफ्तार हुए ₹5 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया को प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। 'इंडिया टुडे' के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की है कि पासिया को सुरक्षा घेरे में दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। बकौल पुलिस, पसिया ने सितंबर-अक्टूबर 2023 के बीच पंजाब में वसूली व आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था।