US से पढ़ने आया था 22 साल का छात्र, भारत में खड़ी कर दी मल्टी मिलियन डॉलर फूड कंपनी
2010 में अमेरिका से भारत पढ़ने आए 22-वर्षीय छात्र बर्ट म्यूलर सबसे बड़ी भारतीय बरिटो चेन में से एक कैलिफोर्निया बरिटो के संस्थापक हैं जिसके देशभर में 103 आउटलेट्स हैं। 2024 में, कंपनी का रेवेन्यू $23 मिलियन था। म्यूलर ने बताया, "जयपुर में रहते हुए मेक्सिको की एक दोस्त की डिशेज़ लोकल्स को पसंद आई...जिससे बिज़नेस का आइडिया आया।"