USA के इतिहास की सबसे महंगी आपदा बन सकती है लॉस ऐंजिलिस की आगः रिपोर्ट
अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में लगी आग अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी आपदा बन सकती है। मौसम विज्ञान फर्म एक्यूवेदर के अनुसार, इस आपदा में $135 बिलियन-$150 बिलियन तक का नुकसान हो सकता है। एक्यूवेदर के मौसम विज्ञानी जोनाथन पोर्टर ने कहा, "इस आग ने आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगी आग आपदाओं में से एक को जन्म दिया है।"