USAID से 2023-24 में भारत को 7 प्रोजेक्ट के लिए फंड मिला, सरकार ने बताया कहां खर्च हुआ पैसा
वित्त मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यूएसएआईडी ने 2023-24 में भारत में 7 परियोजनाओं के लिए $750 मिलियन की फंडिंग की है। इसमें वोटर टर्नआउट के नाम पर किसी प्रोजेक्ट में फंड नहीं मिला। यूएसएआईडी की फंडिंग कृषि व खाद्य सुरक्षा, जल, स्वच्छता और साफ-सफाई, नवीकरणीय ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और हेल्थ से संबंधित परियोजनाओं के लिए थी।