Video: बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब
शनिवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) के रनवे पर दो फ्लाइट एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं। इंडिगो की एक फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे 27 पर उतरी, जबकि एयर इंडिया की एक फ्लाइट अभी भी उड़ान भर रही थी। यह हादसा दो एयरबस A320neos के बीच हुआ।