Virat Kohli: क्या विराट कोहली लेने वाले हैं सन्यास?
विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। यह सीज़न कोहली के पूरे आईपीएल करियर का दूसरा बेस्ट आईपीएल सीज़न रहा। उन्होंने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 661 रन बनाए हैं, जो 2016 में 973 के बाद सबसे ज़्यादा हैं। लेकिन इसी बीच विराट कोहली ने ऐसी बात कह दी, जो उनके फैंस को काफी भावुक कर रही है।