Visa के बड़े अधिकारियों पर भी गिरी गाज, छंटनी की चपेट में आए 6 वाइस प्रेसिडेंट समेत कई सीनियर
AI पर बढ़ते फोकस के बीच Visa की छंटनी अब टॉप मैनेजमेंट तक पहुंच गई है। करीब 2,600 कर्मचारियों की वैश्विक छंटनी में 6 वाइस प्रेसिडेंट, 37 सीनियर-डायरेक्टर, 16 चीफ-इंजीनियर और आर्किटेक्ट समेत कई अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर व रिसर्चर्स भी शामिल हैं। कंपनी ने इसे AI के हिसाब से अपनी टीम में किए जा रहे बदलाव का हिस्सा बताया है।