VRS के ज़रिए 19,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी BSNL: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के ज़रिए करीब 19,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। बीएसएनएल के बोर्ड ने वीआरएस के ज़रिए 18,000-19,000 कर्मचारियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है जिसे वित्त मंत्रालय से मंज़ूरी मिलने के बाद संचार मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। कंपनी में फिलहाल लगभग 55,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।