VRS वाले पूर्व सैनिक भी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के हकदार, हाईकोर्ट ने पीईटी की दी अनुमति

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2025 में वीआरएस लेने वाले पूर्व सैनिकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने की अंतरिम अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि स्वेच्छा से सेना छोड़ने के आधार पर पूर्व सैनिक को भर्ती से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।

Load More