WBBL के आगामी सीज़न में ऐडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल हुईं स्मृति मांधना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज़ स्मृति मांधना को ऑस्ट्रेलिया की विमेन्स बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आगामी 10वें सीज़न के लिए ऐडिलेड स्ट्राइकर्स ने साइन किया है। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट, होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर के साथ खेल चुकी हैं। स्मृति ने कहा, "स्ट्राइकर्स जैसी बेहतरीन टीम में योगदान देने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं।"

Load More