West Bengal में वोटिंग के बीच बवाल, कूचबिहार में पथराव
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा की खबर है। यहां कूचबिहार के चांदमारी गांव के पास दो गुटों में पथराव हुआ है। BJP ने आरोप लगाया है कि वोटरों को रोकने के लिए TMC कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के पास बम मिला है।