WhatsApp ने कैमरा फीचर में किया बदलाव, अब ऐप से ली गई तस्वीरें भी लगेंगी प्रोफेशनल
वॉट्सऐप ने कैमरा इंटरफेस में एक नया अपडेट जारी करते हुए 'नाइट मोड' फीचर शामिल किया है। यह फीचर कम रोशनी या अंधेरे में फोटो खींचने की क्षमता को बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह फीचर फोटो के एक्सपोज़र को बैलेंस करता है, नॉइज़ कम करता है व ब्राइटनेस बढ़ाता है जिससे फोटो ज़्यादा प्रोफेशनल और अच्छी नज़र आती है।