WhatsApp पर किन गलतियों के चलते परमानेंट बैन हो सकता है आपका अकाउंट?
GB वॉट्सऐप या YO वॉट्सऐप जैसे अनाधिकारिक/थर्ड पार्टी ऐप्स के इस्तेमाल के चलते आपका अकाउंट अस्थाई या स्थाई रूप से बैन हो सकता है। ये ऐप्स कंपनी की सर्विस टर्म्स का उल्लंघन करते हैं। वहीं, बहुत ज़्यादा लोगों को एक जैसे मेसेजेस भेजने, फेक न्यूज़/गलत जानकारी शेयर करने और आपत्तिजनक/गैर-कानूनी कंटेट शेयर करने पर भी अकाउंट बैन हो सकता है।