WhatsApp पर जल्द मिलेगा चैनल्स से कमाई करने का माैका, जानिए कैसे करेगा काम
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म WhatsApp चैनल सब्सक्रिप्शन नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इससे यूज़र अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करके एक्सक्लूसिव कंटेंट प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह फीचर चैनल मालिक को अपने सब्सक्राइबर से कमाई करने का भी मौका देगा। यह फीचर अभी विकास के चरण में है और बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है।