दिवाली पर महंगाई का तड़का! Whirlpool ने फ्रिज-वॉशिंग मशीन पर बढ़ाए 5% तक दाम
घरेलू अपलायंसेस बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 1-नवंबर से अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5% तक की बढ़ोतरी की है। बकौल कंपनी, कच्चे माल व कच्चे तेल की बढ़ती लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और नए एनर्जी नियमों के कारण बढ़ी लागत के दबाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया।