WHO के अनुसार, दुनियाभर में मौत के टॉप 10 कारण क्या हैं?
WHO ने दुनियाभर में मौत के टॉप 10 प्रमुख कारण बताए हैं। इनमें इस्केमिक हार्ट डिज़ीज़, स्ट्रोक, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़, लोअर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, अल्ज़ाइमर, डायबिटीज़, ट्रैकिया, ब्रोंकस व लंग कैंसर, हाइपरटेंसिव हार्ट डिज़ीज़, किडनी की बीमारियां और दस्त शामिल हैं। 2023 में इन बीमारियों से 3.3 करोड़ मौतें हुईं जो दुनियाभर में कुल 6.1 करोड़ मौतों का 54% है।