WHO ने इमरजेंसी यूज़ के लिए एमपॉक्स के पहले डायग्नोस्टिक टेस्ट को दी मंज़ूरी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इमरजेंसी यूज़ के लिए एमपॉक्स के पहले डायग्नोस्टिक टेस्ट को मंज़ूरी दी है। जिन इलाकों में एमपॉक्स का ब्रेकआउट हुआ है उन जगहों पर ऐबॉट लैबोरेट्री के 'ऐलिनिटी एम एमपीएक्सवी ऐसे' नामक टेेस्ट से लोगों की जांच की जाएगी। गौरतलब है, इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने सितंबर में एमपॉक्स की पहली वैक्सीन को मंज़ूरी दी थी।