WPL 2024: आरसीबी को मात देकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 1 रन से मात देकर विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 20 ओवर में 181/5 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में आरसीबी 180/7 रन बना सकी।