स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने मुंबई इंडियन्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 5 रन के करीबी अंतर से मात देकर WPL 2024 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिस पैरी की 66 रन की पारी की बदौलत 135/6 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में मुंबई 130/6 रन बना सकी।