WPL 2025 का मिनी ऑक्शन बेंगलुरु में 15 दिसंबर को होगा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीज़न के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 15 दिसंबर को बेंगलुरु में किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, टूर्नामेंट की प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी का कुल बजट ₹15 करोड़ होगा जबकि पिछले साल नीलामी का बजट ₹13.5 करोड़ था। डब्ल्यूपीएल में कुल 5 टीमें खेलती हैं जिनमें 18 प्लेयर्स का स्क्वॉड होता है।