WPL 2025 से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट हुई जारी
डब्ल्यूपीएल-2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइज़ी ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की है। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान मेग लैनिंग, गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी, मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, आरसीबी ने स्मृति मंधाना व यूपी वॉरियर्ज़ ने एलिसा हीली को रिटेन किया। यूपी वॉरियर्ज़ ने 15 जबकि अन्य चार टीमों ने 14-14 खिलाड़ियों को रिटेन किया।