WPL में यूपी वॉरियर्ज़ की ग्रेस हैरिस ने ली हैट्रिक, ऐसा करने वाली तीसरी खिलाड़ी बनीं

डब्ल्यूपीएल में शनिवार को यूपी वॉरियर्ज़ की गेंजबाज़ ग्रेस हैरिस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हैरिस ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर निक्की प्रसाद और फिर अरुंधति रेड्डी व मिन्नू मणि को आउट किया। हैरिस डब्ल्यूपीएल के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

Load More