WTC 2025 की प्राइज़ मनी का हुआ एलान, भारतीय टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए
आईसीसी ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा साइकल की प्राइज़ मनी का एलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया में होने वाले फाइनल के विजेता को $3,600,000 (करीब ₹30 करोड़) और उपविजेता को $2,160,000 (करीब ₹18 करोड़) मिलेंगे। इस साइकल में तीसरे नंबर पर रही भारतीय टीम को ₹12.32 करोड़ मिलेंगे। इस बार कुल प्राइज़ मनी पिछले संस्करण से दोगुना से ज़्यादा है।