भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 64 रन के अंतर से धमाकेदार जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में पहले पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारतीय टीम के खाते में 9 टेस्ट में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ के साथ कुल 74 अंक हो गए हैं।