WTC फाइनल जीतने से दक्षिण अफ्रीका के लिए नए दरवाज़े खुलेंगे: पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मार्क बाउचर ने कहा है, "अगर हम (दक्षिण अफ्रीका) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जीत जाते हैं तो इससे हमारे देश में टेस्ट क्रिकेट के लिए नए दरवाज़े खुल सकते हैं।" उन्होंने कहा, "बहुत से लोगों ने दक्षिण अफ्रीका की आलोचना की है जो वास्तव में उचित नहीं है।"