WTC में खेलने वाले साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर्स को 26 मई तक रिलीज़ करें फ्रेंचाइज़ी: BCCI
बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को निर्देश दिया है कि वे डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 26 मई तक रिलीज़ करें। इस फैसले के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं वे प्लेऑफ्स के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है, दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है।