डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल ने मॉडल नीना ऐडगल से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है। यह शादी उसी जगह पर हुई जहां पॉल ने जुलाई 2023 में ऐडगल को प्रपोज़ किया था। लोगन-नीना की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। लोगन के भाई जेक पॉल ने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।