X के प्रतिद्वंदी ब्लूस्काई ने जोड़ा नया बुकमार्क फीचर, यूज़र्स सेव कर सकेंगे पोस्ट
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के प्रतिद्वंद्वी ब्लूस्काई ने यूज़र्स के लिए बुकमार्क फीचर जोड़ा है। इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स किसी भी पोस्ट को निजी तौर पर सेव कर सकते हैं। यह अपडेट ब्लूस्काई की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है।
हालांकि, फिलहाल सेव किए गए पोस्ट्स को फोल्डर में व्यवस्थित करने का विकल्प मौजूद नहीं है।