X की मेन टाइमलाइन से बैन होगा बोल्ड फॉन्ट, मस्क ने कहा- मेरी आंखों से खून निकल रहा है
बिलियनेयर एलन मस्क ने X पर बताया है, "X पर बोल्ड फॉन्ट के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण इसे प्लैटफॉर्म की मेन टाइमलाइन से हटा दिया जाएगा।" उन्होंने बताया, "आपको किसी भी चीज़ को बोल्ड में देखने के लिए पोस्ट की डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। मेरी आंखों से खून निकल रहा है।" एक यूज़र ने कहा, "भगवान का शुक्र है।"